इंटरनेट डेस्क। बिहार के पूर्णिया जिले के एक गांव में ऐसी घटना सामने आई हैं जो आपको हिलाकर रख देगी। जी हां यहां एक महिला 12 साल की शादी को तोड़ प्रेमी के साथ चली गई और इतना ही नहीं विरोध करने पर पति को मौत के घाट तक उतार दिया। खबरों की माने तो कसबा प्रखंड के सब्दलपुर गांव में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।
जाने क्या हैं पूरा मामला
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मृतक के भाई पंकज मंडल ने आरोप लगाया कि आनंद की पत्नी रेशमा देवी और उसके प्रेमी ने मिलकर हत्या की साजिश रची। उन्होंने बताया कि मंगलवार सुबह गांव का एक बच्चा नींबू तोड़ने के लिए घर गया तो उसने आनंद मंडल को बरामदे में फंदे से लटका देखा। घर में कोई नहीं था। शोर मचाने पर ग्रामीण इकट्ठा हुए और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई।
पुलिस जांच में जुटी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो परिजनों ने पुलिस को बताया कि आनंद की शादी 2012 में रेशमा देवी से हुई थी। विवाह के बाद करीब बारह साल तक दोनों का जीवन सामान्य रहा और उन्हें एक पुत्र व एक पुत्री भी है। लेकिन करीब एक साल पहले रेशमा देवी का जेसीबी चालक आनंद रिश्ता बन गया। दोनों के बीच नजदीकयां बढ़ने लगी। दोनों के बीच अवैध संबंध बन गया। इस पर पति को आपत्ति हुई। जिससे घर में विवाद बढ़ने लगा तो रेशमा अपने प्रेमी के साथ ही रहने लगी। मृतक के परिजनों का आरोप है कि सोमवार रात दोनों ने मिलकर आनंद की हत्या कर दी और शव को बरामदे में फंदे से लटका दिया ताकि यह आत्महत्या लगे। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
pc-mediahelpingmedia.org
You may also like
पी20 शिखर सम्मेलन में भारत के राष्ट्रीय महत्वपूर्ण खनिज मिशन के महत्व पर हरिवंश ने डाला प्रकाश
जबलपुर: क्षत्रिय समाज के शस्त्र पूजन में शामिल हुए केबिनेट मंत्री राकेश सिंह
भारत से मिली हार पचा नही पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी, पाक के दिग्गज खिलाड़ी ने भारत के खिलाफ उगले लाइव टीवी पर जहर
ये आजाद कश्मीर से है... कमेंट्री के दौरान सना मीर के कमेंट से बवाल, विवादों में अब पूर्व पाकिस्तानी कप्तान
बॉलीवुड फिल्म 'आंखें' में बंदर की फीस ने गोविंदा और चंकी को पीछे छोड़ा