Automobile
Next Story
Newszop

इस दिवाली घर ले आए 200KM से ज्यादा रेंज वाले धांसू इलेक्ट्रिक स्कूटर, बजट कीमत में बचेगा पेट्रोल का हजारों रूपए का खर्चा

Send Push

ऑटो न्यूज़ डेस्क - दिवाली का मौका है और इस दौरान ऑटो इंडस्ट्री जोरों पर होती है। दिवाली के दौरान कई बार लोग ऑटो प्रोडक्ट खरीदने पर फोकस करते हैं। कई बार लोग ऑटो इंडस्ट्री से कार, बाइक या स्कूटर खरीदने के लिए खास तौर पर त्योहार का इंतजार करते हैं। इस समय देश में इलेक्ट्रिक स्कूटर की डिमांड काफी तेजी से बढ़ रही है। सरकार की तरफ से भी इलेक्ट्रिक स्कूटर इंडस्ट्री को काफी सपोर्ट किया जा रहा है। इसके अलावा ऑटो कंपनियां भी इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर खास ध्यान दे रही हैं। टू-व्हीलर इंडस्ट्री में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की काफी डिमांड है। ऐसे में अगर आप भी दिवाली पर इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यहां हम आपको ऐसे टॉप स्कूटर बता रहे हैं, जिनकी रेंज शहर के हिसाब से काफी अच्छी है।

सिंपल वन
सिंपल एनर्जी बेंगलुरु की इलेक्ट्रिक व्हीकल मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है। कंपनी का एक इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में है, जिसका नाम सिंपल वन है। यह रिमूवेबल बैटरी के साथ आता है। इसमें 5 kWh का बैटरी पैक है। इसे फुल चार्ज होने में 5 घंटे का समय लगता है। यह स्कूटर सिंगल चार्ज पर 212 किलोमीटर की रेंज देता है। OLA S1 Pro
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कैटेगरी में Ola Electric का बड़ा मार्केट शेयर है। Ola Electric का S1 Pro काफी पॉपुलर स्कूटर है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर 195 किलोमीटर की रेंज देता है। इसमें 4 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो अधिकतम 11 kW की पावर जेनरेट करता है। इसकी बैटरी पर 8 साल की वारंटी मिलती है।

Hero Vida V1 Pro
देश की पुरानी ऑटो कंपनी Hero ने सबसे पहले साल 2022 में अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किया था। यह 2 वेरिएंट के साथ आता है। इसमें 3.94 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो सिंगल चार्ज पर 165 किलोमीटर की रेंज देता है। स्कूटर की मोटर 6 kwh की पीक पावर जेनरेट करती है।

Ather Rizta
Ather Energy ने अपना लेटेस्ट इलेक्ट्रिक स्कूटर अप्रैल 2024 में पेश किया था। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.7 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो सिंगल चार्ज पर 160 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसके अलावा यह एक फैमिली स्कूटर है, जो 4.3 kW तक की पीक पावर जनरेट करता है।

Ather 450X
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.7 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो फुल चार्ज होने पर 150 किलोमीटर की रेंज देता है। Ather का 450X काफी पॉपुलर स्कूटर है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में दी गई मोटर 6.4 kW तक की पीक पावर जनरेट करती है। इसे 6 रंगों में खरीदा जा सकता है।

TVS iQube ST
TVS ने भी भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक स्कूटर पेश किए हैं। इसमें TVS iQube ST शामिल है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंगल चार्ज पर 150 किलोमीटर तक की रेंज देता है। इसमें 5.1 kWh का बैटरी पैक दिया गया है। स्कूटर की मोटर 4.4 kW तक की पीक पावर जनरेट करती है।

Loving Newspoint? Download the app now