टॉलीवुड न्यूज़ डेस्क - प्रशांत नील की अगली फिल्म बघीरा का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि प्रशांत नील की फिल्म को कंतारा और केजीएफ जैसी सफलता मिलेगी। हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का एक पोस्टर शेयर किया है, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। अब मेकर्स ने फैंस का उत्साह और बढ़ा दिया है। मेकर्स ने ट्रेलर रिलीज डेट से पर्दा उठा दिया है। आइए जानते हैं इस फिल्म का ट्रेलर कब रिलीज होगा।
होम्बेल फिल्म्स ने सोशल मीडिया पर एक दिलचस्प पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा है- "तैयार हो जाइए! 3 दिन में तलाश शुरू होगी। बघीरा का ट्रेलर 21 अक्टूबर को सुबह 9:36 बजे रिलीज किया जाएगा।" बता दें कि बघीरा का निर्देशन डॉ. सूरी कर रहे हैं। इस फिल्म को प्रशांत नील ने लिखा है। उम्मीद है कि यह फिल्म केजीएफ और कंतारा जैसी कमाई करेगी। आपको बता दें कि यह फिल्म दिवाली के दिन यानी 31 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी। अब फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बघीरा का टीजर भी श्री मुरली के जन्मदिन पर रिलीज किया गया था।
ये सितारे आएंगे नजर
इस फिल्म का शानदार पोस्टर फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इस पोस्टर पर एक यूजर ने लिखा- सुपर। दूसरे यूजर ने लिखा- बघीरा फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर। तीसरे ने लिखा- सुपर। मैं अपने पसंदीदा हीरो बघीरा का इंतजार कर रहा हूं। श्रीमुरली। इस फिल्म में श्री मुरली, रुक्मणी वसंत और प्रकाश राज मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
You may also like
BYD eMAX 7 Debuts With 6 and 7-Seater Layouts
डेविड वॉर्नर भी हुए सरफराज खान के मुरीद, कहा- 'बहुत मेहनत की, मज़ा आ गया'
नाबालिग लड़की का अपहरण करने का प्रयास करने वाले शातिर बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार
कांग्रेस-शिवसेना (यूबीटी) के बीच आज तय होगा सीट शेयरिंग फार्मूला : संजय राउत
Toyota to bring new SUV? Know latest update about Mini Fortuner