सुनील गंगोपाध्याय या सुनील गांगुली (अंग्रेज़ी: Sunil Gangopadhyay or Sunil Ganguly, जन्म- 7 सितम्बर, 1934; मृत्यु- 23 अक्टूबर, 2012) सरस्वती सम्मान से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार थे। वह प्रसिद्ध कवि और उपन्यासकार थे।
भारत में साहित्य का प्रतिष्ठित पुरस्कार 'सरस्वती सम्मान' बांग्ला भाषा के प्रख्यात साहित्यकार सुनील गंगोपाध्याय को दिया जा चुका है।
1934 में अब बांग्लादेश में पड़ने वाले फ़रीदपुर ज़िले में एक शिक्षक पिता के घर जन्मे सुनील गंगोपाध्याय ने 200 से अधिक पुस्तकें लिखी हैं।
1985 में ब्रितानी शासन के भारत के इतिहास पर आधारित उनके उपन्यास 'शेई शोमोए' (वह समय) को साहित्य अकादमी पुरस्कार दिया गया था।
इस पुस्तक का अनेक भाषाओं में अनुवाद हुआ और अभी भी ये बांग्ला की बेस्ट सेलर मानी जाती है।
सुनील गंगोपाध्याय के उपन्यासों पर फ़िल्में भी बनीं। प्रख्यात बांग्ला फ़िल्मकार सत्यजित रे ने उनके दो उपन्यासों पर फ़िल्में बनाई थीं।
You may also like
आज ये 6 दमदार स्टॉक्स नोटों से भर देंगे निवेशकों का घर, अंधाधुंध मुनाफा कमाने के लिए फटाफट जाने टारगेट और स्टॉपलॉस स्ट्रेटजी
मजदूरों के लिए ये है शानदार योजना, सरकार देती है हर महीने 3000 रुपये, जानें कैसे उठा सकते है इस योजना का लाभ
Diwali से पहले भारत में लॉन्च हुई Mercedes-Benz G63 AMG! 9 एयरबैग्स और ADS समेत मिलते है इतने गजब फीचर्स, जानिए कीमत
फोन को चार्ज करने के लिए बिजली की जरूरत नहीं, सूरज की रोशनी ही काफी है बाजार में आया नया डिवाइस!
वायनाड उपचुनाव: प्रियंका गांधी आज दाखिल करेंगी नामांकन, रोड शो करेंगी, राहुल गांधी, खड़गे समेत कई नेता होंगे शामिल