गाजियाबाद, 20 अगस्त (Udaipur Kiran) । वेवसिटी थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर सन सिटी गेट के सामने बुधवार की अलसुबह साढ़े चार बजे
हल्द्वानी से आ रही एक निजी बस डिवाइडर से टकरा गई, जिसमें बस चालक, परिचालक व 15 यात्री घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गयी।
दुर्घटना के समय अधिकांश यात्री सीट पर सो रहे थे। अचानक झटका लगने से सवारियों के सिर सामने वाली सीटों के पाइप से टकरा गए। हादसे के बाद सवारियों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर पहुंची वेव सिटी पुलिस ने घायल यात्रियाें का निजी अस्पताल में उपचार कराया। सभी घायलों को प्रथम उपचार देकर छुट्टी दे दी गई है। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसा होने की जानकारी हुई है। बस कब्जे में ले ली गई है। यात्रियों का उपचार कराकर गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया है।
(Udaipur Kiran) / फरमान अली
You may also like
चीन और भारत के विदेश मंत्रियों की मुलाकात में मिलीं दस उपलब्धियां
द हंड्रेड : हिल्टन ने खेली तूफानी पारी, ब्रेव्स की रोमांचक जीत
'शांति की प्रतिध्वनि' सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का रूसी विशेष सत्र मास्को में आयोजित
आधी रात OYO में मचा बवाल! लड़की ने किया ऐसा कामˈ कि लड़के के होश उड़े वीडियो देखकर आप भी दंग रह जाएंगे
लूट के खिलाफ आवाज उठाने के चलते हुई सूर्या हांसदा की हत्या : मुंडा