-मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में झंडी दिखाकर किया रवाना
-नायब सिंह सैनी ने ट्रकों को रवाना करने से पहले माता मनसा देवी में की पूजा
चंडीगढ़, 7 सितंबर (Udaipur Kiran) । हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय (पंचकमल), पंचकूला से बाढ प्रभावित पंजाब व हिमाचल प्रदेश के लिए सहायता सामग्री के 25 ट्रकों को झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें 15 ट्रक पंजाब के लिए और 10 ट्रक हिमाचल प्रदेश के लिए शामिल हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने माता मनसा देवी मंदिर में पूजा अर्चना की और उनका आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इन ट्रकों के माध्यम से पंजाब व हिमाचल के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को रोजमर्रा की जरूरी चीजें पंहुचाई जा रही हैं ताकि आपदा के इस समय में उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत ना हो। उन्होंने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश में भी प्राकृतिक आपदा से काफी नुकसान हुआ है। कई जगह गांव के गांव प्रभावित हुए हैं और लोगों के साथ-साथ पशु धन भी इसकी चपेट में आया है। ऐसी स्थिति में लोगों की मदद करना हमारा दायित्व बनता है। प्रतिदिन हरियाणा से पंजाब के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए राहत सामग्री के ट्रक भेजे जा रहे हैं।
हरियाणा के संबंध में मुख्यमंत्री ने कहा कि अब तक क्षतिपूर्ति पोर्टल पर 1 लाख 69 हजार 738 किसानों ने 9 लाख 96 हजार 701 एकड़ क्षेत्र का पंजीकरण कवाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बरसात में कुछ घरों की छत गिरने से जानमाल की हानि हुई है। ऐसे परिवारों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। इसके अलावा घायलों को भी आर्थिक सहायता दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस दिन पंजाब में प्राकृतिक आपदा आई थी उस दिन उन्होंने पड़ोसी सूबे के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने कहा था कि आपदा की इस स्थिति में किसी भी प्रकार के सामान व संसाधन की आवश्यकता है तो वे निसंकोच बताएं। नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा की ओर से पंजाब को निरंतर राहत सामग्री भेजी जा रही है। आज भी पंजाब के लिए राहत सामग्री से भरे 15 ट्रक भेजे गए हैं।
हिमाचल बीजेपी अध्यक्ष राजीव बिंदल ने आपदा ग्रस्त हिमाचल को राहत सामग्री भेजने के लिए मुख्यमंत्री नायब सैनी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 10 ट्रकों के माध्यम से चंबा जिला के प्रत्येक प्रभावित परिवार को राहत सामग्री वितरित की जाएगी।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा
You may also like
iPhone 17 Price: लॉन्च हुआ आईफोन 17, एडवांस फीचर्स के साथ Apple ने किया बड़ा 'धमाका'
Apple का 'Awe Dropping' इवेंट: iPhone 17 और नए Apple उत्पादों की घोषणा
एशिया कप 2025 का आगाज, अफगानिस्तान ने हांगकांग को 94 रन से हराया
कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचे सपा विधायक मनोज पारस को न्यायालय ने भेजा जेल
The Conjuring: Last Rites ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर किया शानदार प्रदर्शन