अगली ख़बर
Newszop

निगम ने अभियान चलाकर हटाया छह अवैध होर्डिंग्स

Send Push

रांची, 8 नवंबर (Udaipur Kiran) . नगर निगम (आरएमसी) के नगर प्रशासक संजय कुमार के निर्देश पर राजधानी रांची के विभि‍न्न चौक चौराहों में अवैध होर्डिंग्स के खिलाफ कार्रवाई की गई. इसी क्रम में निगम की टीम की बाज़ार शाखा कीी टीम ने सहजानंद चौक, हरमू चौक और अरगोड़ा चौक क्षेत्र से कुल छह अवैध होर्डिंग्स को काटकर हटा दिया गया.

इस संबंध में निगम के प्रशासक संजय कुमार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह अभियान प्रतिदिन संचालित किया जाएगा. साथ ही निगम क्षेत्र के अंतर्गत लगाए गए सभी अवैध विज्ञापन पट्ट और होर्डिंग्स को हटाने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

—————

(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें