नई दिल्ली, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने गुरुवार को समयपुर बादली अंडरपास, मिंटो ब्रिज, तिलक ब्रिज और प्रह्लादपुर पुल का वीडियो एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि जहां हर बारिश में पानी भर जाता था, अब वहीं से ट्रैफिक भी बिना रुके गुजर रहा है। यह बदलाव यूं ही नहीं आया है, हमारी सरकार लगातार जलभराव को खत्म करने के लिए काम कर रही है।
मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार आम आदमी पार्टी (आआपा) के कुशासन और लापरवाही से बर्बाद हुई दिल्ली को सुधारने में दिन-रात जुटी है।
उधर, आआपा विधायक संजीव झा ने पार्टी कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि दिल्ली में भाजपा की चार इंजन की सरकार फेल हो चुकी है। सड़कों पर नदियां बह रही हैं और लोग उस जलभराव में नाव चला रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस साल बारिश की वजह से दो दर्जन से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। इन तमाम मौतों की जिम्मेदारी किसकी है? झा ने कहा कि भाजपा सरकार और मंत्रियों की रोज रील निकलती है, लेकिन काम कोई नहीं कर रहा है। भाजपा सरकार ने दिल्ली के आधे से ज्यादा नालों की सफाई नहीं कराई है।
—————
(Udaipur Kiran) / धीरेन्द्र यादव
You may also like
भारत आ रहे नेपाली प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली, क्या जाएंगे अयोध्या? नेपाल में बताने पर मचा था बवाल
स्वतंत्रता दिवस पर UP में बरसेगा कहर! 23 जिलों में IMD का 'महाअलर्ट', क्या डूब जाएगा आजादी का जश्न?
नेहरू, इंदिरा या पीएम मोदी... किसके नाम है लाल किले पर सबसे ज्यादा बार तिरंगा फहराने का रिकॉर्ड?
सुहागरात के बाद दुल्हन ने अचानक कर दिया ऐसाˈ खुलासा सुनकर दूल्हे के उड़ गए होश कर दिया ऐसा कांड किसी को नहीं हुआ यकीन
हर बीमारी का इलाज कर सकती है चाय, हैरान न हों खुद न्यूट्रिशनिस्ट का है कहना, जानें कैसे और कब पिएं