गोपेश्वर, 09 अगस्त (Udaipur Kiran) । संकल्प अभियान के सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण मुहिम के तहत रक्षा बंधन के पर्व पर पुलिस मैदान स्थित पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर पेड़ों की रक्षा का संकल्प लिया।
रक्षा बंधन पर्व पर संकल्प अभियान के सदस्यों की ओर से पुलिस मैदान गोपेश्वर में पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर उनको संरक्षित करने की शपथ ली गई।
अभियान के संयोजक मनोज तिवारी बताया कि पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए हर वर्ष संकल्प अभियान के तहत पौधरोपण किया जाता है। इन पौधों के संरक्षण के साथ ही बड़े हुए पेड़ों की सुरक्षा के लिए रक्षा बंधन के पर्व पर इन पर रक्षा सूत्र बांध कर इनकों संरक्षित करने का संकल्प दोहाराया जाता है। इस बार भी संकल्प अभियान के सदस्यों की ओर से पौधों और पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लिया गया।
गौरतलब है कि संकल्प अभियान के तहत पिछले एक दशक से संकल्प संस्था के कार्यकर्ता हर वर्ष रक्षा बंधन के पर्व पर चमोली जिला मुख्यालय गोपेश्वर में पेड़ों पर रक्षा सूत्र बांध कर पेड़ों के संरक्षण का संकल्प लेते हैं।
इस मौके पर मीनाक्षी सती, रश्मि थपलियाल, सुधीर चमोली, सतेश्वरी तिवारी, पावनी, अर्नव तिवारी, सत्येश्वरी, सीमा तिवारी, रेखा सती, सुमन तिवारी आदि मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / जगदीश पोखरियाल
You may also like
एक तरफ सरकारी बैंक हटा रहे मिनिमम बैलेंस चार्ज, तो दूसरी तरफ इस प्राइवेट बैंक ने बढ़ाई यह लिमिट, जानें डिटेल्स
Delhi News: दिल्ली में बस ड्राइवर की सुरक्षा की तैयारी, गूगल मैप से ब्लैक स्पॉट मार्क करेगी ट्रैफिक पुलिस
प्रजातंत्र की विडंबना, बढ़ रही लोकप्रियता, लेकिन लूटने वालों को ही सत्ता के शिखर पर पहुंचा रही है जनता
गांव से पहले खड़ी कर देते कार, 3 Km पैदल चलकर जाते, मथुरा में धरा गया खूंखार चोरों का 'रट्टी गैंग'
शेखर कपूर को धर्मेंद्र ने बॉबी देओल की 'बरसात' से दिया था निकाल? डायरेक्टर का 30 साल बाद खुलासा, सुनाई आपबीती