प्रयागराज, 04 सितम्बर (Udaipur Kiran) । इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने तहसील बार एसोसिएशन लोनी गाजियाबाद की वह जनहित याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उप पंजीयक कार्यालय के निर्माण स्थल को बदलने की मांग की गई थी।
मुख्य न्यायमूर्ति अरुण भंसाली तथा न्यायमूर्ति क्षितिज शैलेन्द्र की खंडपीठ ने कहा कि उठाई गई आपत्तियां केवल वर्तमान स्थान से दूरी को लेकर हैं। चयनित स्थान के भूमि की प्रकृति पर सवाल उठाया गया है और कहा गया है कि वर्तमान स्थान पर वकील कई मंचों पर प्रैक्टिस कर सकते हैं। जबकि नए स्थान की दूरी के कारण उनकी प्रैक्टिस प्रभावित होगी। इन आधारों का समर्थन नहीं किया जा सकता।
उप-पंजीयक कार्यालय के प्रस्तावित निर्माण के सम्बंध में उठाई गई आपत्तियों को पुष्ट करने के लिए कोई भी साक्ष्य प्रस्तुत या आरोपित नहीं किया गया है। खंडपीठ ने कहा, हमें वर्तमान स्वरूप में याचिका पर विचार करने का कोई उचित कारण नहीं दिखता। अतः इसे खारिज किया जाता है।
—————
(Udaipur Kiran) / रामानंद पांडे
You may also like
शादी के बाद` दुल्हन सबसे पहले गूगल पर क्या सर्च करती हैं? रिपोर्ट में सामने आया ऐसा सच जिसे जानकर आप चौंक जाएंगे
सिर्फ 5 मिनट` में खिसकी हुई नाभि को अपने स्थान पर पुनः लाने का अद्भुत उपाय वो भी बिना दवाँ के जरूर पढ़े
15 से 35` की उम्र वाले जरूर जाने ये बातें, वरना बड़ी मुसीबत में पड़ जाएंगे
1 साल में 101% का मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले Paytm के Share जारी रख पाएंगे तेजी? एनालिस्ट ने दिया जवाब
OYO Rooms: 30` रुपए जेब में पड़े थे, फिर बंदे ने महज 8 साल में खड़ी कर दी 75 हजार करोड़ की कंपनी