भाेपाल, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । आज (रविवार काे) देश के पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली की पुण्यतिथि और स्वतंत्रता सेनानी शिवराम हरि राजगुरु की जयंती है। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उन्हें याद करते हुए नमन किया।
मुख्यमंत्री डाॅ. यादव ने अरुण जेटली काे पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा पूर्व केंद्रीय मंत्री, पद्म विभूषण से सम्मानित, श्रद्धेय अरुण जेटली जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ। राजनीति में सादगी एवं शुचिता से उच्च आदर्श स्थापित करने वाले श्रद्धेय अरुण जी का ‘विकसित भारत’ के निर्माण में चिरस्मरणीय योगदान सदैव हमें प्रेरित करते रहेंगे।
एक अन्य ट्वीट कर सीएम डाॅ. यादव ने क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरुकाे जयंती पर नमन करते हुए कहा देश की स्वतंत्रता के लिए प्राण न्योछावर करने वाले अमर बलिदानी, क्रांतिकारी शिवराम हरि राजगुरु जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। क्रूर अंग्रेजी शासन के अत्याचार के खिलाफ उन्होंने मोर्चा लिया और जन-जन को जागृत भी किया। मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए श्रद्धेय राजगुरु जी के संघर्ष, त्याग और पराक्रम का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा।
—————
(Udaipur Kiran) / नेहा पांडे
You may also like
यहां स्पर्म डोनर लड़के बन रहे लखपति कमाई के लिए करते हैंˈ ऐसा काम! इंडिया में मिलते हैं कितने पैसे?
बहुत कम लोग जानते हैं कि महिलाएं भी कर सकती हैं हनुमानˈ जी की पूजा बस इन नियमों का पालन ज़रूरी है
Motorola Razr 60 Review: कितना दमदार है ये स्टाइलिश फोल्डेबल स्मार्टफोन?
भारत का वो अनोखा मंदिर, जहां 'कलम' वाले गणपति लिखते हैं भक्तों का भाग्य!
धमतरी : कडुभात के पूर्व, करेला बिका 60 से 80 रुपये किलो