पश्चिम मेदिनीपुर, 12 अगस्त (Udaipur Kiran) । लापता होने के 24 घंटे बाद एक प्रवासी मज़दूर का शव मंगलवार को नदी से बरामद किया गया। मृतक की पहचान असलम हुसैन अंसारी उर्फ़ नांटू शेख (48) के रूप में हुई है। घटना दासपुर थाना क्षेत्र के रबीदासपुर इलाके की है।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, सोमवार दोपहर करीब 12 बजे वह अपने घर के पास नदी में नहाने गया। नांटू तभी से लापता था। मंगलवार सुबह स्थानीय निवासियों ने नदी में नांटू का शव तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर दासपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बरामद कर घाटाल महकमा सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भेज दिया।
पुलिस का प्रारंभिक अनुमान है कि नांटू नहाने के दौरान फिसलकर पानी में गिर गया। ज़िला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी गई है।
—————
(Udaipur Kiran) / गंगा
You may also like
क्या आप जानते है नींबू पानी से दांतों को पहुंच सकता है खतरा, इंजेक्शन से ठीक होगा ग्लूकोमा
Aaj ka Makar Rashifal 14 August 2025 : आज मकर राशि वालों के लिए करियर में आएगा सुनहरा मोड़, जानें कैसे
यूपी के 6 जिलों में 923 गांवों में बनेंगे हाईटेक शहर: किसानों के लिए खुशखबरी, रोजगार और विकास का सुनहरा मौका
कांग्रेस ने अतीत की गलतियों की सजा सत्ता खोकर पाई : सीएम मोहन यादव
जुलाई 2025 से DA में 3% की बढ़ोतरी: करोड़ों कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत