रांची, 3 सितंबर (Udaipur Kiran) ।झारखंड में पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे अधिक बारिश पलामू जिले के जपला में 78.4 मिमी रिकॉर्ड की गई।
इस दौरान रांची में 7.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।
मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर स्पष्ट रूप से चिन्हित निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है।
अगले 24 घंटों के दौरान इसके ओडिशा होते हुए पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके चलते चार और पांच सितंबर को राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
बुधवार को रांची और आसपास के इलाकों में बादल छाया रहा और कहीं – कहीं हल्की बूंदाबन्दी भी दर्ज की गई।
रांची में अधिकतम तापमान 24 डिग्री, जमशेदपुर में 29 डिग्री, डालटेनगंज में 30, बोकारो और चाईबासा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
You may also like
पेशाब` करते वक्त जलन से हो रहे हैं परेशान? जानिए असरदार उपाय जो तुरंत देंगे आराम
Kia EV5 की बैटरी और रेंज ने उड़ाए होश – इतनी पावरफुल SUV पहले कभी नहीं देखी!
जैसलमेर बॉर्डर पर संदिग्ध युवक गिरफ्तार, पाकिस्तान होकर सऊदी जाने की थी कोशिश
Google Pixel 10 Pro XL vs iPhone 16 Pro Max: डिज़ाइन, बैटरी और कैमरा की पूरी तुलना!
2021 से अब तक 1705 की मौत: क्लिनिकल ट्रायल्स की सच्चाई चौंका देगी!