Next Story
Newszop

झारखंड के 11 जिलों में 13 को भारी बारिश की आशंका

Send Push

रांची, 10 अगस्त (Udaipur Kiran) । राज्य के 11 जिलों में 13 अगस्त को कई स्थानों पर भारी बारिश होने की आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने रविवार को

येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार जिन जिलों में भारी बारिश होने की आशंका है। उनमें झारखंड के दक्षिणी जिले और उत्तर-पूर्वी जिले शामिल है। दक्षिणी जिलों में पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला खरसावां, जबकि उत्तर पूर्वी जिलों में देवघर, दुमका, साहिबगंज, पाकुड़, गिरिडीह, गोड्डा और जामताड़ा के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है।

वहीं पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश दुमका जिले के मसानजोर में 56 मिलीमीटर रिकॉर्ड की गई। इस दौरान रांची में 3.6 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।

रविवार को रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से मौसम साफ रहा। धूप के चलते हल्की गर्मी और उमस का एहसास हुआ।

रांची में अधिकतम तापमान 26.1 डिग्री, जमशेदपुर में 28 डिग्री, डाल्टनगंज में 30.5, बोकारो में 28.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

—————

(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak

Loving Newspoint? Download the app now