मंडी, 07 सितंबर (Udaipur Kiran) । प्रदेश के हजारों कर्मचारियों के लिए कांग्रेस सरकार का ताज़ा फैसला बड़ा झटका साबित हुआ है। सरकार ने 2022 के बाद भर्ती हुए कर्मचारियों को मिलने वाले हायर स्केल का लाभ बंद करने का ऐलान किया है। इस निर्णय का सबसे ज्यादा असर क्लर्क, जेओए आईटी , पुलिस कांस्टेबल, पटवारी, पंचायत सेक्रेटरी, वार्डर, फॉरेस्ट गार्ड और स्टेनो टाइपिस्ट जैसे पदों पर कार्यरत कर्मचारियों पर पड़ेगा। अनुमान के अनुसार, इन कर्मचारियों की हर महीने की सैलरी में 12 से 15 हज़ार रुपए तक की कटौती हो सकती है।
कर्मचारियों का कहना है कि यदि किसी ने लोन लिया हुआ है तो इस भारी कटौती के बाद गुज़ारा करना बेहद मुश्किल हो जाएगा। भाजपा नेता रजत ठाकुर ने कहा कि जनता और कर्मचारियों से बड़े-बड़े वादे कर सत्ता में आई कांग्रेस सरकार अब लगातार कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है। यह कांग्रेस का असली चेहरा है वादाखिलाफी सरकार है। भाजपा का आरोप है कि सरकार ने चुनाव से पहले कर्मचारियों के हितों की रक्षा करने का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद उल्टे उनके अधिकार ही छीने जा रहे हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / मुरारी शर्मा
You may also like
OBC युवक के सुसाइड ने बढ़ाई महाराष्ट्र सरकार की टेंशन, छगन भुजबल भी नाराज, क्या भड़केगी आरक्षण की आग?
ये जापानी लड़की माइक्रोसॉफ्ट` की नौकरी छोड़ पढ़ा रही है भारतीय दर्शन इस वजह से पसंद आया हिंदू धर्म
“औरंगजेब था बेस्ट एडमिनिस्ट्रेटर....' MLSU की कुलपति के बयान ने प्रदेश में मचाया हंगामा, जानिए क्या है पूरा विवाद ?
इधर दूल्हे को कराया` इंतजार तो उधर प्रेमी संग खेत में दुल्हन ने फेरों से पहले कर डाला कांड
EPFO की करोड़ों मेंबर्स को चेतावनी, दलालों से बचें, फ्री में मिलती हैं ये सुविधाएं!