रांची, 09 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) . श्रीराम कथा आयोजन ट्रस्ट की ओर से 22 अक्टूबर से राम कथा का आयोजन किया जाएगा. ट्रस्ट के संयोजक राजेश गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि प्रख्यात कथावाचक राजन महाराज एक बार फिर रांची में रामकथा करने जा रहे हैं. उन्होंने बताया कि कथा बरियातू हिल व्यू रोड स्थित हिल टॉप बैंक्विट हॉल में 22 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक होगी. इस दौरान राजन महाराज द्वारा भगवान श्रीराम के जीवन दर्शन से जुड़े अन्य पहलुओं पर कथा कही जाएगी. उन्होंने बताया कि कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के बैठने की विशेष व्यवस्था की जा रही है. राजन महाराज 22 अक्टूबर को रांची पहुंचेंगे और उसी दिन कथा शुरू होगी.
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
You may also like
यहां स्पर्म डोनर लड़के बन रहे लखपति कमाई` के लिए करते हैं ऐसा काम! इंडिया में मिलते हैं कितने पैसे?
भारतीय फिल्म उद्योग का 100 साल का सफर: प्रमुख फिल्में और उपलब्धियां
कानपुर में गजब के चोर… बंद पड़े मकान से गहने-पैसे ही नहीं, टोटियां भी चुरा ले गए बदमाश
आलिया भट्ट ने रणबीर कपूर की लिपस्टिक पर की चर्चा, ट्रोलिंग का सामना
वीरेंद्र सचदेवा ने रेखा गुप्ता सरकार को साधुवाद दिया, कहा- जनता को दिख रहा संकल्प का साकार होना