लखनऊ, 26 अगस्त (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मंगलवार उत्तर प्रदेश विधानसभा का भ्रमण किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल का पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति-चिह्न भेंट कर स्वागत किया।
लंबे समय बाद विधानसभा पधारे श्री शुक्ल ने यहाँ हुए व्यापक बदलावों और आधुनिकीकरण को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने विधानसभा परिसर, नवनिर्मित सुविधाओं तथा तकनीकी सुधारों का अवलोकन किया और कहा कि यह परिवर्तन लोकतांत्रिक संस्था की गरिमा को और बढ़ाते हैं।
राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल अपने दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को लखनऊ पहुंचे हैं। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की कार्यशैली और दूरदृष्टि की सराहना करते हुए कहा कि उनकी नेतृत्व क्षमता और सकारात्मक सोच से विधानसभा में पारदर्शिता, आधुनिकता और संसदीय परंपराओं के संरक्षण का वातावरण बना है। उन्होंने इसे जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच लोकतंत्र को सुदृढ़ करने वाला कदम बताया।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने राज्यपाल का स्वागत करते हुए कहा कि विधानसभा केवल विधायी कार्यवाही का स्थल नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र का मंदिर है, जहाँ समाज और राज्य के भविष्य की रूपरेखा तय होती है। उन्होंने आश्वस्त किया कि आने वाले समय में भी विधानसभा को और अधिक सशक्त, पारदर्शी और तकनीकी रूप से सक्षम बनाने के प्रयास जारी रहेंगे।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडे के अलावा विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे के अलावा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
—————
(Udaipur Kiran) / दिलीप शुक्ला
You may also like
एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में मोहम्मद सिराज का कमाल: 186 ओवर, 23 विकेट
खेलों के रंग में रंगा इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर, 400 से अधिक विद्यार्थियों की सहभागिता
निजी क्षेत्र में सेना की पत्नियों और बच्चों के लिए भर्ती अभियान
ऊर्जा मंत्री के प्रोग्राम में बिजली कटने में निलम्बित जेई की बहाली पर पुनर्विचार करने का निर्देश
The passion to go viral is costly to life: सेल्फी लेने में भारत बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश