देहरादून, 14 अगस्त (Udaipur Kiran) । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने देश और प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी हैं। उन्होंने कहा कि देश प्रगति के पथ पर निरंतर आगे बढ़ रहा है।
राज्यपाल ने पूर्व संध्या में जारी अपने संदेश में स्वतंत्रता संग्राम के ज्ञात और अज्ञात वीर सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि उनके अदम्य साहस, त्याग और बलिदान से ही स्वतंत्र भारत का सपना साकार हुआ। उन्होंने कहा कि महान स्वतंत्रता सेनानियों ने देश की आजादी एवं सुरक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। राज्यपाल ने कहा कि भारत ने 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने का संकल्प लिया है, आने वाले अमृतकाल के 22 वर्षों में इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमारे कुछ उत्तरदायित्व हैं और आने वाली पीढ़ी के प्रति हमारी कुछ जिम्मेदारियां भी हैं। वर्ष 2047 में जब हम स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे करेंगे, तब हमारा लक्ष्य एक ऐसा विकसित भारत होगा, जो वैश्विक मंच पर अपनी एक अलग पहचान बनाए।
राज्यपाल ने कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद देवभूमि निरंतर विकास के पथ पर अग्रसर है। योग,आयुर्वेद,हनी,अरोमा और वेलनेस जैसे क्षेत्रों में यहां असीम संभावनाएं हैं। उत्तराखंड ‘‘ऑल सीजन टूरिज्म’’ के केंद्र के रूप में स्थापित हो रहा है। विषम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण उत्तराखण्ड में समय-समय पर प्राकृतिक आपदाओं जैसी चुनौतियों की संभावना बनी रहती है,लेकिन इसके बावजूद राज्य का आपदा प्रबंधन तंत्र किसी भी चुनौती के लिए सदैव तैयार है। हाल ही में धराली और पौड़ी में आई प्राकृतिक आपदा में हताहत हुए लोगों के प्रति दुख व्यक्त करते हुए कहा कि आपदा की इस चुनौती ने हमें एक बार फिर परखा।
राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखंड वीरों की भूमि है, जहां के अनेक सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा में अपना सर्वस्व अर्पित किया है। ‘‘पांचवें धाम’’ के रूप में भव्य सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने कृषि,जैविक खेती और औद्यानिकी को मजबूत बनाने के लिए राज्य सरकार के प्रयासों की भी सराहना की।
मातृशक्ति और बेटियों की भूमिका पर गर्व व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि उनकी मेहनत, समर्पण और साहस ने प्रदेश को हमेशा नई ऊर्जा और दिशा दी है। नई तकनीकों,एआई,स्पेस, साइबर, क्वांटम, रोबोटिक्स में अनंत संभावनाएं हैं। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल 9 बजे ध्वजारोहण करेंगे।
(Udaipur Kiran) / राजेश कुमार
You may also like
5 सालों तक मेरे साथ मैं उनकी पत्नी की तरह थी. कुमारˈ सानू के घिनौने सच से इस एक्ट्रेस ने उठाया पर्दा.
आज का मीन राशिफल, 15 अगस्त 2025 : दिन रहेगा खुशनुमा, कार्यक्षेत्र में पाएंगे सफलता
दिल की बहुत अच्छी होती है ये 2 नामˈ वाली महिलाएं
बच्चों के गले में डालें चांदी के सूरज काˈ लॉकेट मिलेंगे ऐसे फायदे सपने में भी नहीं सोचा होगा
इज़रायल में लाल बछिया का जन्म: क्या है दुनिया के अंत का संकेत?