अक्टूबर 2025 का महीना त्योहारों की धूम और रंगीनियों से भरा होने वाला है। इस महीने में (Bank Holidays October 2025) की लंबी लिस्ट आपको हैरान कर सकती है। जी हां, पूरे महीने में 21 दिन बैंक बंद रहेंगे! इसमें त्योहारों की छुट्टियां, रविवार और महीने के दूसरे व चौथे शनिवार की रेगुलर छुट्टियां शामिल हैं।
दशहरा, दुर्गा पूजा, दीवाली, छठ पूजा, लक्ष्मी पूजा और भाई दूज जैसे बड़े त्योहार इस महीने धूम मचाने वाले हैं। अगर आप अक्टूबर में बैंक से जुड़ा कोई काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो पहले (Bank Holidays October 2025) की लिस्ट जरूर चेक कर लें, वरना बाद में पछताना पड़ सकता है!
राज्यों में अलग-अलग छुट्टियांअक्टूबर की शुरुआत ही धमाकेदार होने वाली है। 1 अक्टूबर को वेस्ट बंगाल, कर्नाटक, असम, बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में बैंक बंद रहेंगे। इस दिन दशहरा, आयुध पूजा और दुर्गा पूजा के मौके पर छुट्टियां रहेंगी। इसके अगले दिन, 2 अक्टूबर को पूरे देश में महात्मा गांधी जयंती की वजह से नेशनल हॉलिडे होगा। यानी, सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में बैंक ब्रांचेस बंद रहेंगी।
3 और 4 अक्टूबर को सिक्किम में दुर्गा पूजा की वजह से बैंक हॉलिडे रहेगा। फिर 6 अक्टूबर को त्रिपुरा और वेस्ट बंगाल में लक्ष्मी पूजा के लिए छुट्टी मिलेगी। 7 अक्टूबर को कर्नाटक, ओडिशा और हिमाचल प्रदेश में महर्षि वाल्मीकि जयंती और कुमार पूर्णिमा के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। 10 अक्टूबर को हिमाचल प्रदेश में करवा चौथ की छुट्टी होगी। वहीं, 18 अक्टूबर को असम में काटी बिहू के लिए बैंकिंग सेवाएं ठप रहेंगी।
दीवाली की धूम, कई दिन बंद रहेंगे बैंकअक्टूबर में सबसे ज्यादा हलचल दीवाली की वजह से होगी। इस त्योहार के चलते (Bank Holidays October 2025) का सिलसिला कई दिनों तक चलेगा। 20 अक्टूबर को 20 से ज्यादा राज्यों में दीवाली, नरक चतुर्दशी और काली पूजा की वजह से बैंक बंद रहेंगे। अगले दिन, 21 अक्टूबर को महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और ओडिशा में दीवाली अमावस्या, लक्ष्मी पूजा और गोवर्धन पूजा के लिए छुट्टी रहेगी। 22 अक्टूबर को गुजरात, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों में दीवाली, न्यू ईयर और बलिपद्यामी के मौके पर बैंक हॉलिडे होगा।
23 अक्टूबर को बिहार, उत्तर प्रदेश और वेस्ट बंगाल जैसे राज्यों में भाई दूज, चित्रगुप्त पूजा और अन्य त्योहारों की वजह से बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहेंगी। दीवाली की इस धूम से छुट्टियों का सिलसिला और लंबा हो जाएगा!
छठ पूजा के साथ महीने का शानदार अंतअक्टूबर का समापन छठ पूजा के साथ होगा, जो खासकर पूर्वांचल में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। 27 अक्टूबर को वेस्ट बंगाल, बिहार और झारखंड में छठ पूजा के शाम अर्घ्य के मौके पर बैंक बंद रहेंगे। इसके बाद 28 अक्टूबर को बिहार और झारखंड में सुबह अर्घ्य के लिए फिर से बैंक हॉलिडे रहेगा। कुल मिलाकर, अक्टूबर का ये त्योहारों भरा महीना (Bank Holidays October 2025) को खास और यादगार बना देगा। लेकिन, अपने बैंक से जुड़े कामों के लिए पहले से प्लानिंग जरूर कर लें!
You may also like
मौत का स्वाद! बहू ने ससुराल को` खत्म करने की साजिश रची आटे में मिलाया जहर फिर हुआ ऐसा कि सब दंग रह गए…
भगवान ऐसे दोस्त किसी को न दें` वेडिंग गिफ्ट में दी ऐसी चीजदेखकर शर्म से पानी-पानी हो गई दुल्हन
दुश्मन चाटेगा धूल तिजोरी होगी पैसों से` फुल बस आजमा लें कपूर के ये चमत्कारी टोटके
ढाका में मेडिकल छात्रा निदा खान की संदिग्ध मौत, झालावाड़ में मातम
तेज़ पत्ते का काढ़ा है काफ़ी गुणकारी,` जिससे दूर होती हैं कैंसर जैसी ख़तरनाक़ बीमारी, जानिए बनाने की विधि..